क्या आपने उदयपुर में जहाज देखा है? - Goverdhan Sagar Lake Udaipur in Hindi, इसमें गोवर्धन सागर झील और उसके अंदर पन्नाधाय म्यूजियम की जानकारी दी गई है।
{tocify} $title={Table of Contents}
आज हम आपको एक ऐसी झील के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके अंदर एक टापू पर जहाज की शेप में शानदार म्यूजियम बना हुआ है।
इस झील को मेवाड़ के एक महाराणा की अगुवाई में इंसानों ने ही बनाया था यानी यह झील नेचुरल ना होकर आर्टिफिशियल है।
झील के पास मौजूद शानदार डी पार्क इसकी सुंदरता में चार चाँद लगा देता है। झील और ये पार्क यहाँ पर आने वाले पर्यटकों के लिए फोटोग्राफी का एक बढ़िया पॉइंट है।
तो चलिए आज हम इस शानदार झील को देखने के साथ इसके इतिहास को जानने का प्रयास करते हैं, आइए शुरू करते हैं।
गोवर्धन सागर झील की विशेषताएँ - Features of Goverdhan Sagar Lake
इस झील का नाम गोवर्धन सागर झील है जो झीलों की नगरी उदयपुर की एक मुख्य झील है। इसकी लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर और चौड़ाई 100 से 400 मीटर है।
झील में पानी का लेवल 9 फीट तक रहता है यानी झील की गहराई 9 फीट है। झील में बोटिंग करना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है।
झील के अंदर एक टापू पर जहाज की शेप में तीन मंजिला पन्नाधाय दीर्घा म्यूजियम बना है जो किसी अजूबे से कम नहीं है। यह म्यूजियम 40 फीट चौड़ा है जो लगभग 800 वर्ग फीट एरिया में फैला हुआ है।
गोवर्धन सागर झील में खड़ा यह जहाज झील में घुमाता तो नहीं है लेकिन यहाँ आने वाले टूरिस्टों को मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास के साथ पन्नाधाय के जीवन के दर्शन जरूर करवाता है।
जहाज के सबसे नीचे वाले हिस्से में पन्नाधाय दीर्घा म्यूजियम है जिसमें मॉडल्स के द्वारा पन्नाधाय के बलिदान को दर्शाया गया है। इसमें पन्नाधाय की वीरगाथा से जुड़ी 20 मिनट की फिल्म भी दिखाई जाती है।
ऊपर की मंजिल पर एक रेस्टोरेंट है जहाँ पर टूरिस्ट खाने पीने का आनंद ले सकते हैं। जहाज की सबसे ऊपरी मंजिल एक फोटोग्राफी पाइंट है जहाँ से झील का शानदार नजारा दिखता है।
साल 2014 में इस म्यूजियम का उद्घाटन उस समय की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जिस जोर शोर से किया था किया था बाद में इसका प्रचार प्रसार वैसा नहीं हो पाया है।
इसका नतीजा यह है कि उदयपुर आने वाले ज्यादातर टूरिस्ट जानकारी के अभाव में इसे देखने से वंचित रह जाते हैं।
गोवर्धन सागर झील के एक किनारे पर डी पार्क बनाया गया है जिसे पन्नाधाय पार्क के नाम से जाना जाता है। इस पार्क में पन्नाधाय के साथ उनके पुत्र चंदन और कुँवर उदय सिंह की प्रतिमा लगी हुई है।
पन्नाधाय की प्रतिमा 9.6 फीट, उदयसिंह की प्रतिमा 5.6 फीट और पन्नाधाय के पुत्र चंदन की प्रतिमा 4.11 फीट की है। तीनों प्रतिमाओं का कुल वजन 1130 किलो है।
पार्क में बड़ी सुंदर शेप में पानी का तालाब मौजूद है, साथ ही झील के एक किनारे पर सफेद रंग की काफी बड़ी छतरी बनी है। आप इसे छतरी ना कहकर पुराने जमाने की बारादरी कह सकते हैं।
प्रशासन द्वारा जल्दी ही झील में पैडल बोट चलाने की भी योजना है जिस वजह से यह झील उदयपुर का एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनने जा रही है।
गोवर्धन सागर झील का इतिहास - History of Goverdhan Sagar Lake
अगर हम इस झील के इतिहास के बारे में बात करें तो इसका निर्माण महाराणा स्वरूप सिंह ने सन् 1855 में करवाया था। इस झील में पानी की आवक एक लिंक नहर के द्वारा पिछोला झील से होती है।
गोवर्धन सागर झील के पास घूमने के जगह - Places to visit near Goverdhan Sagar Lake
गोवर्धन सागर झील के पास घूमने के जगह के बारे में बात करें तो आप उदयपुर शहर में मौजूद कई दूसरी घूमने की जगह जैसे गुलाब बाग, पिछोला झील, सिटी पेलेस आदि देख सकते हैं क्योंकि ये झील शहर के अंदर ही है।
गोवर्धन सागर झील कैसे जाएँ? - How to reach Goverdhan Sagar Lake?
अब हम बात करते हैं कि गोवर्धन सागर झील कैसे जाएँ? गोवर्धन सागर झील उदयपुर में उदयपुर-अहमदाबाद रोड़ पर मौजूद है। इस सड़क को गोवर्धन विलास रोड़ के नाम से जाना जाता है।
उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से इस झील की दूरी लगभग 4 किलोमीटर है। आप यहाँ पर ऑटो या अपनी बाइक से जा सकते हैं।
झील तक जाने के लिए आपको गोवर्धन विलास रोड़ पर पारस सर्किल से थोड़ा आगे शिकारबाड़ी रोड़ तक जाना है। इसके बाद यहाँ से राइट टर्न लेकर शिकारबाड़ी रोड़ होते हुए पन्नाधाय दीर्घा म्यूजियम जा सकते हैं।
अगर आपको झील में बोटिंग करनी है या म्यूजियम देखना है या फिर शिप रेस्टोरेंट में कुछ खाना है तो ये सब कुछ आपको इस जगह पर ही मिलेगा।
अगर आपको पन्नाधाय गार्डन में जाना है तो फिर इस रोड़ पर थोड़ा सा आगे जाना होगा। आगे जाने पर लेफ्ट साइड में पन्नाधाय गार्डन मौजूद है।
अगर आपने उदयपुर में भले ही पिछोला और फतेहसागर जैसी झील देखी है लेकिन अगर इस झील को नहीं देखा तो समझिए आपकी उदयपुर यात्रा अधूरी ही है।
आज के लिए बस इतना ही, उम्मीद है हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। कमेन्ट करके अपनी राय जरूर बताएँ।
इस तरह की नई-नई जानकारियों के लिए हमारे साथ बने रहें। जल्दी ही फिर से मिलते हैं एक नई जानकारी के साथ, तब तक के लिए धन्यवाद, नमस्कार।
गोवर्धन सागर झील की मैप लोकेशन - Map location of Goverdhan Sagar Lake
गोवर्धन सागर झील का वीडियो - Video of Goverdhan Sagar Lake
गोवर्धन सागर झील की फोटो - Photos of Goverdhan Sagar Lake
लेखक (Writer)
रमेश शर्मा {एम फार्म, एमएससी (कंप्यूटर साइंस), पीजीडीसीए, एमए (इतिहास), सीएचएमएस}
डिस्क्लेमर (Disclaimer)
इस लेख में शैक्षिक उद्देश्य के लिए दी गई जानकारी विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन स्रोतों से ली गई है जिनकी सटीकता एवं विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। आलेख की जानकारी को पाठक महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।